{"_id":"584071144f1c1b0d1ede7da9","slug":"threatening-of-sucide","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के लिए कैश नहीं मिला तो दूल्हे ने दी आत्महत्या की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के लिए कैश नहीं मिला तो दूल्हे ने दी आत्महत्या की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Fri, 02 Dec 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
रामपुर के पंजाबनगर बैंक शाखा के बाहर शादी के लिए मात्र दस हजार रुपये देने पर प्रदर्शन करते दूल्हा और परिवार के लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शादी के लिए बैंक से रुपये नहीं मिलने पर दूल्हा खुद बैंक मैनेजर के पास पहुंच गया और 50 हजार रुपये खाते से निकालकर देने की मांग की। प्रबंधक के महज दस हजार रुपये देने पर दूल्हे ने आत्महत्या की धमकी दे डाली।
बैंक मैनेजर ने शुक्रवार को पैसे देने का वादा किया है। पटवाई थाना क्षेत्र के गांव पंजाबनगर निवासी चंदपाल सिंह का कहना है कि गुरुवार को उसके लगुन का कार्यक्रम था। जबकि, शुक्रवार को बारात जानी है। आरोप है उन्हें शादी के लिए पैसे की जरूरत थी। वह लगातार आठ दिन से बैंक में मैनेजर से पैसों के लिए कहा रहा था।
विज्ञापन
गुरुवार को वह खुद पैसे लेने के लिए बैंक गया। लेकिन बैंक मैनेजर ने उसको करेंसी की किल्लत बताकर कैश देने से मना कर दिया। इस पर दूल्हे ने आत्महत्या करने की धमकी दी। इसके बाद उसे सिर्फ दस हजार रुपये दिए गए, बाकी रुपये शुक्रवार का देने का वादा किया है। इस दौरान परिवार के लोगों ने बैंक के बाहर हंगामा किया।
विज्ञापन