फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   third accused of fraud arrested

आयुष्मान कार्ड के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
third accused of fraud arrested
सैदनगर। अजीमनगर पुलिस ने आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने थाना क्षेत्र के एक गांव के 12 लोगों के खाते से करीब एक लाख रुपये से अधिक की रकम ट्रांसफर कर ली थी।
विज्ञापन

मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव का है। गांव में पिछले सप्ताह तीन लोग आए थे जो कि खुद को आयुष्मान कार्ड बनाने वाली टीम का सदस्य बता रहे थे। तीनों लोगों ने ग्रामीणों को बातों से झांसा देकर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए उनके आधार वेरीफिकेशन की बात कहते हुए 12 ग्रामीणों से आधार कार्ड नंबर पूछकर मशीन पर अंगूठे लगवा लिए थे। इस दौरान ग्रामीणों से कहा गया कि अब उनके बैंक खाते में धनराशि आ जाएगी। इसके बाद जब अगले दिन ग्रामीणों ने बैंक खाते चेक किए तो उनके खाते में धनराशि जमा होने की जगह निकाली गई थी। किसी के खाते से दस हजार तो किसी के खाते से इससे भी अधिक रकम निकाल ली गई थी। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर दो आरोपियों को सोमवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद तीसरे आरोपी सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी आयुष शर्मा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed