फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   There was a huge traffic jam on the Rampur-Bajpur road in Narpatnagar.

Rampur News: नरपतनगर में रामपुर-बाजपुर मार्ग पर लगा भीषण जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
There was a huge traffic jam on the Rampur-Bajpur road in Narpatnagar.
स्वार। नगर पंचायत नरपत नगर-दूंदावाला में चल रहे नाला निर्माण और सड़क चौड़ीकरण के चलते शनिवार को नगर में रामपुर–बाजपुर मार्ग पर भीषण जाम लग गया। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा। यहां तक की एंबुलेंस को भी रास्ता नहीं मिल सका। इससे रोगियों को दिक्कत उठाना पड़ी।
विज्ञापन

नगर पंचायत नरपतनगर-दूंदावाला में छह माह से रामपुर-बाजपुर मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। अभी तक न तो नालों का निर्माण हुआ और न ही नगर क्षेत्र से गुजर रहे मार्ग का चौड़ीकरण पूरा हो पाया है। रोड के दोनों ओर गहरे गड्ढे और मिट्टी पड़ी हुई है, जिसके कारण आवागमन में दुश्वारी हो रही है। मार्ग तंग होने से शनिवार के दिन वाहन जाम में फंस गए। जाम की वजह से नैनीताल आने-जाने वाले पर्यटक वाहन, स्कूली वाहन और एंबुलेंस तक फंस गईं। एंबुलेंस के जाम में फंसने से लोगों में आक्रोश देखने को मिला।
विज्ञापन

नगर पंचायत नरपत नगर के चेयरमैन खालिद अली ने लोक निर्माण विभाग अधीक्षण अभियंता से मांग की है कि वह संबंधित ठेकेदार को तेजी से अतिशीघ्र पूरा करने के निर्देश दें, ताकि नगरवासियों और राहगीरों को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े। चेयरमैन ने नगरवासियों से अपील की कि वे कुछ समय के लिए सहयोग करें, ताकि कार्य पूरा होने के बाद लोगों को बेहतर सड़क और जल निकासी की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed