फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   thept

बेटी की शादी के लिए रखे गहने, नगदी ले उड़े

Fri, 01 Jul 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Fri, 01 Jul 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
thept
आगापुर में चोरी के बाद गहनों के डिब्बे।

विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव आगापुर में चोरों ने एक कारपेंटर के घर से बेटी की शादी के लिए जुटाया गया करीब दस लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। इसमें 15 तोला सोने के जेवर और चांदी सहित 55 हजार रुपया नगद शामिल है। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर लौट गई। कारपेंटर ने थाने में तहरीर दी है।

आगापुर निवासी रईस पेशे से कारपेंटर है। बुधवार रात वह परिवार के साथ घर पर ही सो रहे थे। देर रात घर के पीछे की दीवार काटकर घुसे चोर एक कमरे में रखी अलमारी से करीब पंद्रह तोले के सोने के जेवर व आधा किलो चांदी के अलावा 55 हजार रुपये नकदी सहित करीब दस लाख का माल समेट कर ले गए। सुबह कमरे में पहुंचने पर अलमारी टूटी और दीवार कटी देख पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन


अलमारी को उन्होंने बार-बार देखा जिसमें से सारे जेवर, नगदी गायब थे। महिलाओं ने रोना-पीटना शुरू कर दिया। परिवार के कुछ लोग बदहवाश हालत में घर के बाहर चोरों की तलाश में दौड़े लेकिन सुबह चोर कहां मिलने वाले थे। चोरी की सूचना पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed