फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   theft in house of ex adgc

पूर्व एडीजीसी के मकान के ताले तोड़कर चोरी, पुलिस को दी तहरीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
theft in house of ex adgc
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में अधिवक्ता के घर चोरों ने चोरी को अंजाम दे दिया। चोर नकदी और सोने आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। मामले में चोरी के सामान का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के जौहर लेन निवासी दावर अली रामपुर कचहरी में अधिवक्ता हैं और पूर्व एडीजीसी रहे हैं। उनकी पत्नी चमरौआ प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक हैं। गुरुवार को दावर अली कचहरी गए थे और उनकी पत्नी विद्यालय गई हुईं थीं। घर पर ताला लगा हुआ था। इस दौरान चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर पूरी तरह से खंगाला। चोर नकदी समेत सोने के आभूषण उठा ले गए। दोपहर को घर वापस आने पर उनकी पत्नी ने ताला टूटा देखा तो उनके होश उड़ गए। अंदर कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। जिसको देख परिजन हक्का-बक्का रह गईं। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पड़ोस के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग भी चेक की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही पीड़ित की ओर से चोरी के सामान का आंकलन किया जा रहा है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed