{"_id":"57c4914b4f1c1bbf762cb448","slug":"theating-to-arto","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ को परिवार समेत जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ को परिवार समेत जान से मारने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Tue, 30 Aug 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
एआरटीओ
विज्ञापन
घर में घुसकर एआरटीओ और उनके परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी गई। इस पर सुरक्षा गार्ड ने एक आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि दूसरा आरोपी भाग गया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांधी समाधि के पास बनी आफीसर्स कालोनी में एआरटीओ प्रवर्तन कौशलेंद्र प्रताप यादव परिवार के साथ रहते हैं। उनका कहना है कि सोमवार की सुबह वह परिवार के साथ घर में बैठे थे। इस दौरान दो लोग उनके घर में घुस आए। एआरटीओ को खेमपुर रोड पर गाड़ी न चलाने को कहकर उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध पर उनको व परिवार के लोगों के शोर मचाने पर आसपास खड़े सुरक्षा गार्ड भी वहां पर पहुंच गए। किसी तरह दोनों आरोपियों को दबोच लिया। लेकिन एक आरोपी मौका पाकर वहां से भागनिकला।
विज्ञापन
मामले की जानकारी सिविल लाइंस पुलिस को दी गई। पुलिस आरोपी को अपने साथ थाने ले आई। जहां पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों केे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव खेमपुर निवासी जावेद है। पुलिस उसके साथी की बारे में पूछताछ कर रही है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एआरटीओ उन लोगों के वाहनों को सीज कर रहे हैं। चलाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन