फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The woman was caught with a bad intention, the accused was caught and handed over to the police

महिला को बुरी नीयत से दबोचा, पड़ोसियों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंपा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
The woman was caught with a bad intention, the accused was caught and handed over to the police
महिला से छेड़खानी, पड़ोसियों ने आरोपी को दबोचा
विज्ञापन

सैफनी (रामपुर)। पति की गैर मौजूदगी में एक पड़ोसी व्यक्ति मौका पाकर घर में घुस गया और महिला से छेड़खानी करने लगा। इस दौरान महिला का शोर सुनकर अन्य पड़ोसी मौके पर आ गए और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
नगर के एक मोहल्ले निवासी महिला का आरोप है कि सोमवार रात उसका पति घर पर नहीं था। इस दौरान एक पड़ोसी उसके घर में घुस गया और उसे छेड़खानी करते हुए दबोच लिया, जिस पर महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर अन्य मोहल्लेवासी भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी, जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई। पुलिस का कहना है कि पीड़ित महिला की ओर से तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

किशोरी के अपहरण का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी महिला ने एक युवक पर उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर शादी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी पुष्पा देवी पति के मौत के बाद घरों में काम कर परिवार का पालन पोषण करती हैं। पुष्पा देवी का आरोप है कि नौ सितंबर को उसकी नाबालिग बेटी घर का सामान लेने बाजार गई थी, लेकिन शाम तक वापस घर नहीं आई। उसकी तलाश की, मगर कहीं सुराग नहीं लगा। बाद में पता लगा कि भोट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक सतवीर उसे अपने साथ ले गया और शादी कर ली है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed