फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The school manager and his wife were shot after entering the house, serious

Rampur News: घर में घुसकर स्कूल प्रबंधक और उनकी पत्नी को गोली मारी, गंभीर

Tue, 12 Dec 2023 11:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 12 Dec 2023 11:49 AM IST
विज्ञापन
The school manager and his wife were shot after entering the house, serious
मिलक। मोहल्ला नसीराबाद में बरात में हुए झगड़े को लेकर सोमवार रात साढ़े नौ बजे पांच लोगों ने घर में घुसकर आदर्श शिशु निकेतन के प्रबंधक विकास सक्सेना और उनकी पत्नी प्रभा सक्सेना को गोली मार दी। फायरिंग में उनका भाई लकी भी घायल हुआ है।
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भ्ााग गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह घायलों को सीएचसी ले गए,जहां से विकास व उनकी पत्नी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि रविवार को नगर में एक शादी समारोह के दौरान विकास का कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया था। परंतु उस समय बरात में शामिल होने आए कुछ लोगों ने झगड़े को शांत कर दिया था और सोमवार को दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


समझौते के चंद घंटे बाद ही यह घटना हुई है। प्रभारी निरीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि घर पर जाकर फायरिंग की सूचना मिली है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौाके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed