Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The list of UP Board exam centres will be released tomorrow.

Rampur News: कल जारी होगी यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची

Wed, 26 Nov 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 26 Nov 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
The list of UP Board exam centres will be released tomorrow.
रामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए 27 नवंबर को केंद्रों का निर्धारण कर दिया जाएगा। जिलेवार ऑनलाइन सूची भी सार्वजनिक कर दी जाएगी। सत्यापन रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग कार्यालय में पूरे दिन यह प्रक्रिया चलती रही। देर शाम को जिले के सभी 237 इंटर कॉलेजों की सत्यापन रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र बनने के लिए परिषद की गाइड लाइन के अनुसार जिले के सभी इंटर कॉलेजों की ओर से ऑनलाइन आवेदन 10 नवंबर तक ही कर दिया गया था। जिलेभर में 237 इंटर कॉलेज संचालित हो रहे हैं। हर बार ज्यादातर सहायता प्राप्त और वित्तविहीन कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाए जाने की उम्मीद रहती है। 10 नवंबर से तहसील प्रशासन और विभागीय स्तर से सत्यापन रिपोर्ट तैयार की गई है। आखिरी दिन शेष सभी कॉलेजों की रिपोर्ट परिषद को भेज दी गई।
विज्ञापन

परिषद से भेजी गई सूचना के अनुसार 27 नवंबर को परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी जाएगी। परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होने के बाद कार्यालय में चस्पा कर दी जाएंगी। इसके आपत्तियां मांगी जाएंगी, जिला स्तरीय चयन समिति निस्तारण करेगी। इसके बाद दोबारा परिषद को रिपोर्ट जाएगी। तब अंतिम रूप से परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होगी। पिछली बार 72 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे,लेकिन इस बार संभावना जताई जा रही है कि परीक्षा केंद्रों की संख्या घट सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed