फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The issue of timely lifting of sugarcane was raised in the meeting

Rampur News: बैठक में गन्ने का उठान समय से कराने का मुद्दा उठा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
The issue of timely lifting of sugarcane was raised in the meeting
रामपुर। सहकारी गन्ना विकास समिति की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में वर्ष 2023 -24 के लिए संभावित आय 82.55 लाख रुपये, व्यय 69.26 लाख रुपये तथा संभावित लाभ 13.29 लाख रुपये के बजट को स्वीकृति दी गई। इसके अलावा आठ अन्य प्रस्ताव स्वीकृत किए गए। किसानों ने गन्ने का भुगतान व गन्ना क्रय केंद्रों से गन्ने का उठान समय से कराने का मुद्दा उठाया।बृहस्पतिवार को समिति प्रांगण में समिति के 68 डेलीगेटों ने बैठक की अध्यक्षता के लिए समिति के निवर्तमान सभापति अमरजीत सिंह ढिल्लो को सभा की अध्यक्षता के लिए सभापति चुना। अमरजीत सिंह ढिल्लो की अध्यक्षता में शुरू हुई बैठक में सचिव दुर्गेश कुमार गौतम ने गत बैठक की कार्यवाही पढ़कर सदन को सुनाई, जिसकी सदन ने पुष्टि की। इसके बाद गन्ना सुरक्षा प्रस्ताव पराई सत्र 2023 -24 पर चर्चा हुई। इसके बाद समिति की बैलेंस शीट, समिति के भवन की मरम्मत आदि पर भी चर्चा हुई। मानुआ पट्टी, कनकपुर आदि गांव के गन्ना किसानों ने कहा कि वह गन्ना अपनी चीनी मिल को देना तो चाहते हैं, मगर गन्ने का भुगतान समय से कराया जाए। इसके अलावा गन्ना के लिए केंद्रों पर जो गन्ने का उठान न होने की वजह से उनका गन्ना खराब होता है। उसकी भी व्यवस्था कराई जाए। रूद्र विलास चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी एस के श्रीवास ने सदन को आश्वासन दिया कि वह उनकी इस समस्या का समाधान करेंगे।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि चीनी मिल में गन्ना लेकर पहुंचने वाले किसानों के लिए न तो कैंटीन की व्यवस्था है और ना ही शौचालय की व्यवस्था है। अन्य सुविधा भी किसानों को नहीं मिलती, जिसके कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मुख्य गन्ना अधिकारी ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी इन सभी समस्याओं का समाधान भी आगामी पेराई सत्र में पूरा कर दिया जाएगा। बैठक के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ढिल्लो ने कहा कि सभी अधिकारी गन्ना किसानों की समस्याओं का शीघ्रता के साथ समाधान करें, ताकि गन्ना उत्पादकों का मनोबल न घाट सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गन्ना यहां की मुख्य फसल है और यहां का किसान गन्ने के ऊपर ही निर्भर है। अगर गन्ने का भुगतान किसानों को समय पर नहीं मिलेगा तो वह अपने परिवार व अन्य खर्चो को कैसे पूरा करेंगे। बैठक में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सत्येंद्र कुमार, मोहन सिंह मोनी, राम बिसेन, एस के श्रीवास, प्रताप सिंह गंगवार, संतोख सिंह सोखी व त्रिवेणी शुगर मिल, राणा शुगर मिल करीमगंज, केसर शुगर मिल बहेड़ी ,राणा शुगर मिल बेलवाड़ा के अधिकारी भी उपस्थित रहे। संचालन समिति सचिव दुर्गेश कुमार गौतम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed