फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The helper was crushed to death by a dumper coming from behind.

Rampur News: हेल्पर को पीछे से आए डंपर ने रौंदा, मौत

Tue, 02 Dec 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 02 Dec 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
The helper was crushed to death by a dumper coming from behind.
स्वार (रामपुर)। पानीपत-बरेली राजमार्ग पर डंपर के टायरों में हवा चेक करते समय बाजपुर थाना क्षेत्र के गांव कनौरा निवासी हेल्पर भीमसेन (30) को पीछे से आए खनन में लगे डंपर ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

हादसा रविवार की शाम उत्तराखंड की सीमा से सटे मसवासी चौकी क्षेत्र के गांव मिलक नौखरीद में सर्विस लेन पर अंडरपास के हुआ। जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के बाजपुर थाना क्षेत्र के गांव कनौरा निवासी हेल्पर भीमसेन रविवार की शाम पुल के पास सर्विस लेन पर डंपर रोककर टायरों में हवा चेक कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आए खनन में लगे डंपर ने खड़े डंपर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हवा चेक कर रहा हेल्पर भीमसेन गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद घटनास्थल पर एकत्र लोगों ने घायल को उपचार के लिए काशीपुर के अस्पताल भेजा, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि अभी हादसे की कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed