{"_id":"696d35c5937d9532a3065dae","slug":"the-girl-created-a-ruckus-at-her-lovers-house-after-he-refused-to-marry-her-rampur-news-c-282-1-smbd1025-162340-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: शादी से मुकरने पर युवती ने प्रेमी के घर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: शादी से मुकरने पर युवती ने प्रेमी के घर किया हंगामा
Mon, 19 Jan 2026 01:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
पुलिस हस्तक्षेप के बाद आपसी समझौते से हुआ निकाह
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लंबे समय से प्रेम संबंध होने के बावजूद शादी से इंकार करने पर नाराज युवती ने प्रेमी युवक के घर पहुंचकर हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। बाद में युवक के शादी के लिए राजी होने पर सभ्रांत लोगों की मौजूदगी में आपसी समझौते के आधार पर प्रेमी युगल का निकाह करा दिया गया।
मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी युवती का अपने ही गांव के युवक से काफी समय से प्रेम संबंध था, जो गांव में चर्चा का विषय बना हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार युवती युवक पर निकाह करने का दबाव बना रही थी, लेकिन युवक लगातार इन्कार कर रहा था। शनिवार की शाम युवक के साफ मना करने पर युवती उसके घर पहुंच गई और हंगामा करने लगी। इस दौरान दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी हुए।
सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। वहां देर रात तक समझौते को लेकर बातचीत चली। बाद में युवक ने निकाह के लिए सहमति दे दी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक अपराध मनीराम सिंह के अनुसार रविवार को युवक-युवती का निकाह हो गया। किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। सीओ हर्षिता सिंह ने मामले की जानकारी न होने की बात कही।