फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The first batch of volunteers leaves for the darshan of Ramlala.

Rampur News: रामलला के दर्शन को स्वयंसेवकों का पहला जत्था रवाना

Sun, 28 Jan 2024 02:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 28 Jan 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
The first batch of volunteers leaves for the darshan of Ramlala.
रामपुर। अयोध्या में रामलला के दर्शन को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों की रवानगी शुरू हो गई है। शनिवार को 70 स्वयंसेवकों व भाजपाइयों का एक जत्था अयोध्या के लिए गया। यह जत्था रविवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन करेगा।
विज्ञापन

अयोध्या में रामलला के दर्शन शुरू हो गए हैं। 22 जनवरी को रामोत्सव के बाद अब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने प्रांत वार रामलला के दर्शन कराने का प्लान तैयार किया है। इसके तहत शनिवार को 70 स्वयं सेवकों का जत्था दो बसों के जरिए शनिवार की सुबह रवाना हो गया। शनिवार को सिविल लाइंस से बसों की रवानगी हुई। इस दौरान स्वयंसेवकों व भाजपा कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह देखा गया। कार्यकर्ता जय श्री राम के जयघोष के साथ शनिवार की सुबह अयोध्या के लिए कूच कर गए। देर शाम वह अयोध्या भी पहुंच गए। भाजपा के जिला महामंत्री अशोक विश्नोई ने बताया कि यह जत्था रविवार को सरयू में स्नान करने के बाद रामलला के दर्शन करेगा। इसके बाद अगले दिन वापसी होगी। इस मौके पर जिला महामंत्री रविंद्र सिंह रवि, हरीश गंगवार, सतनाम सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रेम शंकर पांडे, जगपाल यादव, महेश मौर्य, संजय चौधरी, संघ के जिला प्रचारक अजीत, नगर प्रचारक अग्निवेश, विभाग कार्यवाह योगेंद्र चौहान, राजकुमार,अतुल, सुमित गोयल, सुरेश ध्यानी, योगेश बंसल, जितेंद्र प्रधान, सुजान्त आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


चार को पांच हजार स्वयंसेवकों का जत्था जाएगा
रामपुर। चार फरवरी को रामपुर से पांच हजार स्वयंसेवकों और भाजपाइयों का एक जत्था अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए कूच करेगा। इस दौरान प्रत्येक बूथ से तीन कार्यकर्ता रवाना होंगे। भाजपा जिला महामंत्री अशोक विश्नोई ने बताया कि चार फरवरी को पांच हजार कार्यकर्ता करीब सौ बसों से अयोध्या कूच करेंगे। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed