फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The family cannot survive by selling balloons... please get a ration card made sir.

Rampur News: गुब्बारे बेचकर परिवार का गुजारा नहीं होता... राशनकार्ड बनवा दो साहब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
The family cannot survive by selling balloons... please get a ration card made sir.
रामपुर। गुब्बारे और गेंद बेचकर परिवार का गुजारा नहीं हो पा रहा है। कभी-कभी भूखे पेट रहना पड़ता है। साहब, राशनकार्ड बनवा दीजिए। हाथों में गुब्बारे लिए फटे कपड़े पहने और नंगे पैर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे दिव्यांग को देखकर एसडीएम और सीओ दंग रह गए। एसडीएम ने तुरंत दिव्यांग के लिए कपड़े और जूते मंगवाए। साथ ही पूर्ति निरीक्षक को उसका राशनकार्ड बनवाने के निर्देश दिए। शनिवार को शाहबाद तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम सुनील कुमार और सीओ अतुल कुमार पांडेय शिकायतें सुन रहे थे। तभी क्षेत्र के टांडा गांव निवासी दुर्गा प्रसाद पहुंच गए। दुुर्गा प्रसाद दिव्यांग हैं। उन्हें आंखों से बहुत कम दिखाई देता है। वह फेरी लगाकर गुब्बारे और गेंद बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके परिवार में तीन सदस्य हैं।
विज्ञापन

दुर्गा प्रसाद के शरीर पर फटे हुए कपड़े देखकर एसडीएम सुनील कुमार चौंक गए। एसडीएम ने अपने अर्दली से तुरंत कपड़े और जूती मंगवाई। उनकी राशनकार्ड बनवाने की मांग सुनकर तुरंत पूर्ति निरीक्षण सनत कुमार को उनका राशनकार्ड बनाने के निर्देश दिए। सीओ ने भी दिव्यांग को मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद दुर्गा प्रसाद चले गए।
विज्ञापन


00000000000000000

दिव्यांग दुर्गा प्रसाद राशनकार्ड बनवाने की मांग लेकर पहुंचे थे। उन्हें कपड़े और जूते दिलवा दिए। उनका राशन कार्ड बनवाने के निर्देश पूर्ति निरीक्षक को दिए हैं। साथ ही प्रत्येक गांव में ऐसे गरीब लोगों को चिह्नित कर उनके राशन कार्ड बनाने को कहा गया है। इसमें ढिलाई बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - सुनील कुमार, एसडीएम, शाहबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed