फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The Drug Department issued notices to 12 wholesale drug dealers.

Rampur News: औषधि विभाग ने 12 थोक दवा विक्रेताओं को थमाया नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
The Drug Department issued notices to 12 wholesale drug dealers.
रामपुर। जिले में कोडीन युक्त सिरप की अवैध बिक्री की आशंका में औषधि विभाग ने 12 थोक दवा विक्रेताओं को नोटिस थमाया है। औषधि विभाग ने कोडीन युक्त सिरप की बिक्री से जुड़े सभी अभिलेख तीन दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। औषधि निरीक्षक ने बताया कि अभिलेख प्रस्तुत न करने पर सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद लाइसेंस निरस्त की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में कोडीन युक्त सिरप की 1.34 करोड़ की बिक्री के रिकॉर्ड न दिखाने पर तीन थोक दवा विक्रेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने बाद सभी के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। जिले में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों मेडिकल स्टोरों से कोडीन युक्त सिरप और नारकोटिक्स की दवाएं बेची जा चुकी हैं। ऐसे में विभाग की ओर से कितने सिरप बेचे गए, इसका रिकॉर्ड जानने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। जिले में अब तक 12 फर्मों को कोडीन युक्त सिरप बेचने के मामले में बिक्री के रिकॉर्ड न दिखाने पर नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर रिकॉर्ड दिखाने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

--------------

कोडीन सिरप की अवैध बिक्री करने वाले किसी भी दवा कारोबारी को बख्शा नहीं जाएगा। कोडीन युक्त सिरप को लेकर 12 दवा कारोबारियों को नोटिस जारी कर कोडीन युक्त सिरप की बिक्री का रिकार्ड मांगा गया है। तीन दिन में बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखाने पर सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज के बाद लाइसेंस निरस्त की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मुकेश कुमार, औषधि निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed