{"_id":"60da26318ebc3ebf4b42f72f","slug":"the-bride-kept-waiting-the-procession-did-not-reach-rampur-news-mbd3938782134","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन करती रही इंतजार, नहीं पहुंची बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन करती रही इंतजार, नहीं पहुंची बरात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। करीब एक माह पूर्व एक प्रेमी युगल के प्रेम प्रसंगों में गांव में हुई पंचायत के बाद शादी तय हो गई थी। सोमवार को बरात आनी थी लेकिन, दुल्हन शाम तक इंतजार करती रही पर दूल्हा बरात लेकर नहीं पहुंचा। तय समय के बाद बरात गांव नहीं पहुंची तो हंगामा हो गया। मामला एक बार फिर से पुलिस के पास पहुंच गया है।
अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी शादी से मुकरा तो युवती थाने पहुंच गई और प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया था। लेकिन युवती ने कोई तहरीर नहीं दी बल्कि अपने प्रेमी को भी थाने से छुड़ाकर ले गई। गांव जाकर पंचायत में तय किया कि एक माह बाद दोनों की शादी कराई जाएगी। सोमवार को तय समय पर जब गांव बरात नहीं पहुंची तो हंगामा हो गया।
परिजनों ने बरात ना आने की सूचना पुलिस को दी। कुछ देर बाद थाना पुलिस भी गांव पहुंच गई और दूल्हे को तलाश किया गया। लेकिन उसका कोई भी सुराग ना मिलने पर दुल्हन का इंतजार खत्म नहीं हुआ। फिलहाल गांव के कुछ सम्मानित लोग मामले को सुलझाने में लगे हुए हैं। जबकि युवक किसी भी कीमत पर शादी करने को तैयार नहीं है। थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया पिछले 1 माह से यह प्रकरण चल रहा है। लेकिन अभी तक युवती पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।