{"_id":"681fbbf8f12f039e6a0f5e82","slug":"the-body-of-the-imam-who-was-going-to-give-azaan-was-found-hanging-from-a-tree-suspicion-of-murder-rampur-news-c-282-1-rmp1004-145269-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अजान देने जा रहे इमाम का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अजान देने जा रहे इमाम का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका
Sun, 11 May 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 11 May 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
भोट (रामपुर)। खौदपुरा गांव में शनिवार मस्जिद में अजान देने के लिए निकले इमाम हाफिज अहमद हसन अंसारी (65) का शव गांव के बाहर आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। काफी देर तक मस्जिद में न पहुंचने पर लोगों ने खोजबीन शुरू की थी, जिसके बाद यह मामला सामने आया। परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, मस्जिद के माइक और बोर्ड से छेड़छाड़ की बात सामने आई है। मृतक के बेटे ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। हालांकि पुलिस फिलहाल इसे आत्महत्या मान रही है।
गांव खौदपुरा निवासी हाफिज अहमद हसन अंसारी कई वर्षों से मस्जिद में इमामत और अजान देने का कार्य कर रहे थे। शनिवार सुबह लगभग चार बजे वह अजान देने के लिए घर से निकले थे। काफी देर तक अजान न होने और मस्जिद में उनके न पहुंचने पर नमाजियों ने मस्जिद के दूसरे इमाम मौलाना हामिद रजा को सूचना दी। हामिद रजा जब मस्जिद पहुंचे तो उन्होंने देखा कि माइक की तार टूटी हुई थी और पास लगे बोर्ड में भी छेड़छाड़ की गई थी।
गांव निवासी इंतेजार अहमद ने माइक की मरम्मत कर अजान दी। इसके बाद हाफिज अहमद हसन को कॉल किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। सुबह लगभग छह बजे खेत पर जा रहे एक ग्रामीण ने आम के बाग में उनका शव पेड़ से लटका देखा। इससे गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने हत्या की आशंका जताई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का कहना है कि शव के पैर मुड़े हुए थे और जमीन से सटे थे, जिससे हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की आशंका को बल मिलता है। शव के पैरों में चप्पल भी थी, जो आत्महत्या के सामान्य स्वरूप से मेल नहीं खाती। मृतक के पुत्र कल्वे हसन ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
थानाध्यक्ष अमर सिंह राठौर ने बताया कि शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में लटकने के कारण मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि, परिजनों की शिकायत पर हर पहलू से जांच की जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज में अकेले जाते दिखे इमाम
पुलिस ने गांव में लगे एक सीसीटीवी कैमरे की जांच की, जिसमें सुबह 4:19 बजे हाफिज अहमद हसन तेज कदमों से आम के बाग की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। इससे पुलिस आत्महत्या की संभावना पर जोर दे रही है, लेकिन परिजन इससे सहमत नहीं हैं।
मस्जिद के माइक और बोर्ड में छेड़छाड़ से गहरा रहा संदेह
मस्जिद के माइक और बोर्ड से छेड़छाड़ की घटना से मामला और गंभीर हो गया है। मौलाना हामिद रजा ने बताया कि इमाम साहब बीते कुछ दिनों से तनाव में थे और शुक्रवार शाम वह यूट्यूब पर भारत-पाक युद्ध से संबंधित वीडियोज देख रहे थे। उन्होंने बताया था कि उनके मोबाइल पर कुछ संदेश भी आ रहे थे। हालांकि, पुलिस ने मैसेज की जांच के बाद उन्हें सामान्य बताया है।