फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The body of an old man who had gone fishing was found in Ramganga after 30 hours.

Rampur News: मछली पकड़ने गए वृद्ध का शव 30 घंटे बाद रामगंगा में मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
The body of an old man who had gone fishing was found in Ramganga after 30 hours.
मिलक। रामगंगा नदी में सोमवार को मछली पकड़ने गए गांव क्योरार निवासी हामिद (65) की डूबने से मौत हो गई। एनडीआरएफ को 30 घंटे बाद मंगलवार को उनका शव बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव करौरा और गहबरा के पास उतराता मिला। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव क्योरार निवासी हामिद सोमवार को गांव निवासी हनीफ के साथ शाहबाद क्षेत्र स्थित गंगापुर शर्की गांव के पास रामगंगा नदी में मछली पकड़ने के लिए गए थे। मछली पकड़ते समय उनका पैर गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूबने लगे। साथी हनीफ ने शोर मचाना शुरू कर दिया। खेतों पर मौजूद ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचे वृद्ध पानी में डूब चुके थे। सूचना पर उनके बेटा शमसुद्दीन और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों के साथ ग्रामीणों ने नदी के पानी में वृद्ध की खोजबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

प्रयास करने के बावजूद भी वृद्ध का कोई अता-पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनों ने शाहबाद एसडीएम को सूचना दी। एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने नदी में वृद्ध की खोजबीन का अभियान चलाया। देर रात तक चले अभियान के बावजूद वृद्ध का शव बारामद नहीं हुआ। मंगलवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम ने एक बार फिर सर्च अभियान चलाया। जिला बरेली स्थित थाना मीरगंज के करौरा और गहबरा गांव के समीप मंगलवार की शाम 5:30 बजे रामगंगा नदी में मृतक वृद्ध का शव पानी में उतराता हुआ मिला। मीरगंज पुलिस ने मृतक के परिजनों को फोन पर सूचना दी। खबर मिलने पर मृतक का पुत्र शमसुद्दीन मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र ने पुलिस को बताया कि उसके पिता मछली पकड़ कर बेचते थे। मृतक अपने पीछे चार पुत्र और पांच पुत्रियां छोड़ गए हैं। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली के पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। मीरगंज कोतवाली प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि मिलक के क्योरार निवासी वृद्ध का शव रामगंगा नदी में उतराता हुआ मिला। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed