फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   tgtwo suspended by chief engineer

मुख्य अभियंता ने अंधाधुंध बिजली चोरी होने पर जताई नाराजगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
tgtwo suspended by chief engineer
रामपुर। पश्चिमांचल पावर कारपोरेशन मुख्यालय से आए मुख्य अभियंता और रामपुर जिले के नोडल अफसर आरपी सिंह ने कार्य में लापरवाही बरतने पर खौद बिजलीघर पर तैनात टीजी टू को निलंबित करने के आदेश दिए। जिले में बिजली चोरी न रुकने पर अफसरों से नाराजगी जताई। चेतावनी दी कि जिस बिजली अफसर के इलाके में बिजली चोरी नहीं रुकी, ऐसे अफसर बिजली अफसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को मुख्य अभियंता व रामपुर जिले के नोडल अफसर आरपी सिंह ने जिले का दौरा किया। उन्होंने खौद बिजलीघर में राजस्व वसूली शिविर का जायजा लिया। कार्य में लापरवाही बरतने पर बिजलीघर पर तैनात टीजी टू राजेंद्र को निलंबित करने केे आदेश दिए। नोडल अफसर ने विद्युत वितरण मंडल की समीक्षा की गई। जिसके अंतर्गत शहर के पक्का बाग क्षेत्र मे चल रहे पोल टू पोल सैनिटाइजेशन वर्क का निरीक्षण किया। शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में अधीक्षण अभियंता सभी अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी, अवर अभियंता एवं टीजी टू स्तर के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक ली। जिसमें बढ़ती विद्युत लाइन हानियों पर चर्चा एवं रोष व्यक्त किया। सभी को आगामी महीनों में लाइन हानियों को कम करने के लिए निर्देशित किया। बैठक के समापन पर अधीक्षण अभियंता राजीव गर्ग ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विद्युत लाइन हानियों को कम करने के लिए शपथ दिलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed