{"_id":"610d83f08ebc3ec24604440f","slug":"terus-of-sawan-celebrated-rampur-news-mbd398395521","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवालयों में गूंजा बाबा भोले का जयकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवालयों में गूंजा बाबा भोले का जयकारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। श्रावण मास की शिव तेरस पर श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का जलाभिषेक किया।शहर के मंदिर शिव शंभू के जयकारों से वातावरण गूंज उठे।दिनभर श्रद्धालु शिवलिंग का जलाभिषेक करते रहे।
शनिवार को श्रावण मास की तेरस का त्योहार था। श्रद्धालु सुबह से ही शिव मंदिरों में जाना शुरू हो गए थे। शिवभक्तों ने श्रद्धा व अर्चना के साथ बाबा भोले का जलाभिषेक किया। शिवालयों में भगवान आशुतोष के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु मंदिरों में जाते रहे। त्रयोदशी का जल सुबह पांच बजे से चढ़ना आरंभ हो गया। भमरौआ स्थित पातालेश्वर मंदिर, पंजाबनगर स्थित ओम नागेश्वर मंदिर, कोसी मार्ग स्थित शिव मंदिर, जिला पंचायत मार्ग स्थित शिव मंदिर, गंगापुर आवास विकास कालोनी स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, पुरानी आवास विकास कालोनी स्थित शिव मंदिर, ठाकुरद्वारा स्थित शिव मंदिर समेत प्रमुख मंदिर व शिवालयों में बाबा भोले के जयकारे गूंजे। शिवभक्तों ने श्रद्धा के साथ बाबा भोले का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था के साथ कोरोना के गाइडलाइन का ध्यान रखते हुए लाइनों खडे रहे और बारी- बारी से जलाभिषेक कर भोले की स्तुति की।