फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   terror of leoperd

तेंदुए के खौफ के चलते खेतों पर नहीं जा रहे किसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
terror of leoperd
मसवासी (रामपुर)। क्षेत्र के गांव आर्सल पार्सल में तेंदुए की चहलकदमी सामने आने के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीण तेंदुए के खौफ के चलते किसान अपने खेतों पर काम करने भी नहीं जा पा रहे हैं। वहीं, वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी मंगवा लिया है और एक फार्म हाउस पर लगवा दिया है। लेकिन, ग्रामीणों की मांग है कि पिंजरे को जंगल में लगाया जाए।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव आर्सल पार्सल में पिछले कई दिनों तेंदुए का खौफ बना हुआ है। पूर्व प्रधान सतनाम सिंह के फार्म हाउस पर लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए की चहलकदमी कैद हो गई थी। ग्रामीणों ने खेतों में तेंदुए के पंजों के निशान देखने का दावा भी किया था। जानकारी पर वन विभाग ने गांव के जंगलों में कांबिंग भी की थी। गांव के जंगल में तेंदुए के होने के पुख्ता प्रमाण मिलने के बाद वन विभाग ने पिंजरा तो मंगवा लिया, लेकिन पिंजरे को जंगल में लगाने की जगह किसान के फार्म हाउस पर रखवा दिया। जहां पर पिंजरा शोपीस बनकर रह गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग को अगर पिंजरा लगाना था तो जंगल में लगाया जाता, जिससे तेंदुए को पकड़ा जा सकता। ग्रामीणों के अनुसार फार्म हाउस में रखा पिंजरा महज शोपीस ही साबित हो रहा है। वहीं वन विभाग लगातार तेंदुए की निगरानी करने की बात कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed