फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   terror against

जुलूस के बाद आतंकवाद का पुतला फूंका 

Sun, 17 Jul 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर Updated Sun, 17 Jul 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
terror against
रामपुर में मुहल्ला पक्का बाग चौराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंकते रालोद कार्यकर्ता।

विज्ञापन
 विहिप कार्यकर्ताओं ने अमरनाथ यात्रियों पर किए जा रहे हमले और आतंकवाद के  खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका।

विहिप कार्यकर्ता शनिवार को तीन बजे मोहल्ला शांति कालोनी निवासी विहिप के प्रखंड अध्यक्ष अशर्फी लाल गंगवार के आवास पर एकत्र हुए। इस दौरान सभी ने अमरनाथ यात्रियों पर किए जा रहे हमले, लूट-खसोट, धार्मिक स्थलों पर हो रहे हमलों की निंदा की। इसके लिए जम्मू कश्मीर सरकार को जिम्मेदार ठहराया।


मठ मंदिर व सत्संग जिला प्रमुख पंडित डा राम मनोहर पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार को जम्मू कश्मीर में एक समान कानून लागू चाहिए। इसके बाद सभी जुलूस के रुप में नगर के मुख्य चौराहे पर पहुंचे। सभी ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आतंकवाद का पुतला फूंक दिया। पुतला फूंकने वालों में बजरंग दल संयोजक जसपाल सिंह, रजत अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, हरदेव सिंह, प्रेमनरेश वाल्मीकि, ज्ञानेश कश्यप, महेश शर्मा नगेंद्र गंगवार, अर्जुन, अमित शर्मा, नरेश चंद्र, अतुल कुमार, अमन आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed