{"_id":"5ec56d568ebc3e902f36d505","slug":"ten-persons-found-corona-positive-rampur-news-mbd3498588182","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में अन्य प्रदेशों से लौटे 10 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में अन्य प्रदेशों से लौटे 10 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को अन्य प्रदेशों से आए 10 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। यह लोग मुंबई, नासिक, पुणे और अहमदाबाद से आए हैं। इनमें चार लोग बिलासपुर के, दो स्वार, एक चमरौआ ब्लॉक क्षेत्र और तीन अजीमनगर थाना क्षेत्र से संबंधित हैं।
अन्य प्रदेशों से आने वाले श्रमिकों और उनके संपर्क में आए लोगों के लगातार कोरोना संक्रमण जांच को लेकर सैंपल भेजे जा रहे हैं। इसमें 16 मई को 135 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमें से 99 सैंपल की रिपोर्ट पहले प्राप्त हो गई थी। शेष सैंपल में से कुछ सैंपल की रिपोर्ट बुधवार 20 मई को प्राप्त हुई। जिसमें 10 नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके बाद जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 94 हो गई है। इनमें से 71 मामले सक्रिय हैं जबकि 23 रिकवर कर चुके हैं। सभी संक्रमितों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। नए संक्रमितों में तीन-तीन लोग मुंबई, नासिक और अहमदाबाद से वापस आए हैं। एक संक्रमित पुणे से वापस आया है। नए संक्रमितों में एक बिलासपुर क्षेत्र के गोदी गांव का है, एक मिलक मुंडी और दो भटपुरा तारन से संबंधित हैं। इसके साथ ही दो संक्रमित स्वार के मिर्जापुर गांव से संबंधित हैं जबकि दो अजीमनगर थाना क्षेत्र के हरैटा गांव और एक बगरौआ गांव से संबंधित है। इसके साथ ही एक संक्रमित चमरौआ ब्लॉक के लालूनगला गांव से संबंधित है।