{"_id":"5877d2804f1c1bab78ba98da","slug":"ten-lac-recovered-from-bolero","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो से दस लाख की नगदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो से दस लाख की नगदी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो/ स्वार/ रामपुर
Updated Fri, 13 Jan 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
स्वार में उड़न दस्ते द्वारा पकड़ी गई दस लाख रुपये की रकम को दिखाता कर्मचारी।अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उड़नदस्ते ने चेकिंग के दौरान बोलेरो वाहन से दस लाख रुपये पकड़ लिए। वाहन में मौजूद लोगों द्वारा पैसा बैंक आफ बड़ौदा का बताया गया, लेकिन कोई सबूत नहीं दिया गया। इसके बाद बैंक कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कागजात पेश किए। इसके बाद पकड़े गए वाहन को मय धनराशि छोड़ दिया गया।
स्वार-रामपुर मार्ग रसूलपुर की पुलिया पर उड़नदस्ता तृतीय के प्रभारी खंड शिक्षाधिकारी सैदनगर शाहिद हुसैन अपनी टीम के साथ वाहनों की तलाशी ले रहे थे। उसी समय रामपुर की ओर से आ रही बोलेरो गाड़ी को रोका गया। तलाशी ली गई। इस दौरान बैग से पांच सौ रुपये के नोटों की दस लाख रुपये की रकम बरामद की गई। वाहन में मौजूद लोगों द्वारा इस रकम को बैंक आफ बड़ौदा स्वार के लिए ले जाने की बात कही। कोई भी बैंक संबंधी अभिलेख नहीं दिखाए गए। इस पर टीम ने उपजिलाधिकारी गजेंद्र कुमार को सूचना दी।
विज्ञापन
एसडीएम कोतवाल मनोज कुमार को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। बैंक से जानकारी की गई। तभी बैंक कर्मचारी मौके पर पहुंचे। बैंक का पैसा बताते हुए कागजात दिए। एसडीएम ने बैंक कर्मचारियों के बयान दर्ज कर पकडे़ गए वाहन को मय रकम छोड़ दिया। एसडीएम गजेंद्र कुमार ने बताया कि टीम द्वारा पकड़ा गया पैसा जांच के दौरान बैंक आफ बड़ौदा का निकला। इसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन