फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Tehsil president of Bhakiyu Chaduni was placed under house arrest

भाकियू चढूनी के तहसील अध्यक्ष को किया नजरबंद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Tehsil president of Bhakiyu Chaduni was placed under house arrest
सीएम आगमन: रामपुर। पटवाई में भाकियू के चढूनी के तहसील अध्यक्ष से वार्ता करती पुलिस। संवाद - फोटो : RAMPUR
पटवाई (रामपुर)। सोमवार को रामपुर आगमन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से किसानों के मुद्दों पर मुलाकात की मांग पूरी न होने पर कार्यक्रम के विरोध की चेतावनी देने वाले भाकियू चढ़ूनी के तहसील अध्यक्ष सुरजीत सिंह को पुलिस ने निगरानी में ले लिया है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर को पुलिस उनके आवास पर पहुंची और उनका मांगपत्र अधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। सुरजीत सिंह इससे सहमत नहीं हुए और मुलाकात की मांग दोहराई। इसके बाद उनकी और उनके घर की निगरानी में पुलिस लगा दी गई है।
विज्ञापन

सुरजीत सिंह का कहना है कि तीनों कृषि कानूनों का वापस लेने, सहकारी समिति के सचिवों की हड़ताल खत्म कराने समेत कुछ अन्य बिंदुओं पर वह मुख्यमंत्री से मिलना चाहते थे। भाकियू चढ़ूनी नेता का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर सीओ ओमकार नाथ शर्मा का कहना है कि उन्हें या किसी अन्य को नजरबंद नहीं किया गया है। सीएम तक मांगपत्र पहुंचाने के लिए एसडीएम अथवा अन्य अधिकारी के माध्यम से व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। व्यवस्था के लिए जगह-जगह पुलिस लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed