फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   teen talqe in kotwali

कोतवाली में हुई थी शादी और कोतवाली में ही दिया तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
teen talqe in kotwali
स्वार (रामपुर)। इश्क में फंस कर कोतवाली में की गई शादी का सफर एक माह भी नहीं चल सका। एक माह बाद जब इश्क का भूत उतरा, तो युवक शनिवार को कोतवाली पहुंचकर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर उसके पति सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों के विरुद्घ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

नरपत नगर निवासी फैजान और पड़ोस के गांव की युवती को लोगों ने जनवरी माह में बाइक से फरार होते पकड़ा था। तब पता चला कि दोनों प्रेमी युगल हैं। मामला कोतवाली तक पहुंचा, इस दौरान पुलिस ने दोनों के परिवारीजन को भी थाने पर बुलवा लिया। परिवार के सदस्यों के सामने हुई बातचीत में पता चला कि युवती उत्तराखंड के एक नर्सिंग होम में नर्सिंग सीख रही थी। तभी दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगें। युवती और युवक के परिजनों ने दोनों को समझाकर घर चलने की सलाह दी, लेकिन परिवार और पुलिस के सामने युवती प्रेमी से शादी करने पर अड़ी रही। जेल जाने से बचने के लिए युवक भी शादी के लिए राजी हो गया। परिणामस्वरुप दोनों का निकाह कोतवाली में हुआ, लेकिन एक माह बीतते बीतते नवदंपत्ति के सिर से इश्क का भूत उतर गया, इसके चलते शनिवार को नव दंपत्ति कोतवाली पहुंच गए। कोतवाल हरेंद्र सिंह के सामने पेश होकर पति ने साफ बोला साहब आप मुझे भले ही जेल भेज दो, लेकिन में पत्नी को अपने पास नही रखूंगा, यह कहते हुए उसने तलाक-तलाक-तलाक बोल दिया। यह सुन थाने में मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। साथ ही पीड़िता से तहरीर लेकर थाने में पति फैजान अली के साथ परिवार के सदस्य सलीम अहमद, नसीम अहमद, इरफान, फरमान और बिल्लू के विरुद्ध मारपीट और दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाल हरेंद्र सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed