फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   team of sfc won the footbal match

एसएफसी ने ज्वाला क्लब को हराकर जीती फुटबाल प्रतियोगिता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
team of sfc won the footbal match
रामपुर। एसएफसी की टीम ने ज्वाला क्लब को 5-2 से हराकर जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता जीत ली। विजेता और उपविजेता टीमों को क्षेत्राधिकारी नगर में ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिला खेल कार्यालय ओर जिला प्रशासन के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान के लिए शहीेद-ए- आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम बमनपुरी में जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता खेली जा रही है। शनिवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच एसएफसी की टीम और ज्वाला क्लब के बीच खेला गया। मैच शुरु होते ही एसएफसी के खिलाड़ियों ने दबाव बनाया।11वें मिनट में राहुल ने पेनाल्टी शूट से गोल करके अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। कुछ ही क्षण बाद मैच के 14वें मिनट में शादाब ने गोल करके टीम को 2-0 की बढ़त दिला। दो गोल होने के बाद ज्वाला क्लब ने रणनीति बदली और आक्रमण तेज किया। ज्वाला क्लब के दुर्गेश ने गोल करके अपनी टीम को 2-1 पर ले आए। मध्यांतर तक स्कोर 2-1 रहा। मैच के दूसरे हाफ में 37 वें मिनट में एसएफसी की टीम के राहुल ने अपनी टीम का तीसरा गोल कर के टीम को 3-1 की बढ़त दिला दी। दोनो ही टीमें लगातार एक दूसरे पर हमले करते रहे। मैच के 48वें मिनट में सचिन ने गोल करके एसएफसी की टीम को बढ़त को 4-1 पर ला दिया। मैच के अंतिम क्षण में ज्वाला क्लब के दुर्गेश ने एक ओर गोल करके स्कोर 4-2 पर पहुंचा दिया। इसके बाद ज्वाला क्लब के डिफेंडर द्वारा गोल से बचने के चक्कर में खुद ही गेंद को अपने गोल पोस्ट में डाल दिया। इस तरह एसएफसी की टीम ने 5-2 से जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। मुख्य अतिथि सीओ सिटी अनुज चौधरी ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। मैच रेफरी अजीत व लाइन मेन कन्नौज व शादाब रहे। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार के अलावा विवेक कुमार, जिलानी अली समेत खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed