फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   team of cooprative cell taken statment of employed

को-ऑपरेटिव सेल की टीम ने दूसरे दिन भी दर्ज किए कर्मचारियों के बयान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
team of cooprative cell taken statment of employed
रामपुर। जिला सहकारी बैंक की पटवाई एवं पुरानागंज शाखा में मृतकों के खातों से पेंशन की धनराशि निकालकर लाखों रुपये का घोटाला करने के मामले में को-ऑपरेटिव सेल ने दूसरे दिन भी जांच की। लखनऊ से आई दो सदस्यीय टीम ने कर्मचारियों को तलब कर लिया और दोषी कर्मचारियों के बयान लिए। साथ ही बैंक प्रबंधन से भी जरूरी दस्तावेज लिए हैं।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक की पटवाई शाखा के कर्मचारियों ने अधिकारियों की मिलीभगत से मृतक खाताधारकों के खाते से रुपये निकाल लिए थे। जब यह मामला उच्चाधिकारियों के पास पहुंचा, तो जांच के आदेश दे दिए गए। मामले की जांच बैंक के उप महाप्रबंधक संजय गुप्ता को सौंपी गई थी, जिसके बाद उन्होंने जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच की आंच जब बैंक कर्मचारियों के गले तक पहुंची तो गबन की गई करीब 12.55 लाख रुपये की धनराशि जमा करा दी गई। साथ ही करीब डेढ़ साल बाद पिछले माह दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन एवं रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई कर दी गई। ऐसा ही मामला बैंक की पुराना गंज शाखा में आया था, जहां तीन कर्मचारियों को एक साल पहले और बाकी तीन कर्मचारियों को अब निलंबित कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बैंक प्रबंधन ने यह पूरा मामला को-ऑपरेटिव सेल को भेज दिया था। इसके बाद बुधवार को दो सदस्यीय टीम ने रामपुर आकर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

गुरुवार को भी यह जांच जारी रही। टीम ने निलंबित कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। साथ ही गबन की गई धनराशि कैसे निकाली, खाते नंबर, निकाली गई राशि जमा करने की प्रक्रिया आदि के बारे में जानकारी ली। दस निलंबित कर्मचारी अब तक बयान दर्ज करा चुके हैं। सूत्रों की मानें तो सेल की टीम के सवालों के जबाव देने में निलंबित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed