{"_id":"615cb1a18ebc3e9fb414a402","slug":"teachers-and-employees-filled-the-old-pension-restoration-rampur-news-mbd4051480120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली को शिक्षकों और कर्मचारियों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली को शिक्षकों और कर्मचारियों ने भरी हुंकार
विज्ञापन
रामपुर। पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए शिक्षकों और कर्मचारियों ने बाइक ने रैली निकाली। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में देकर समस्याओं का निराकरण करने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर मांगें पूरी न की गईं तो प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा।
कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकारी मंच के प्रांतीय आह्वान पर शिक्षक, कर्मचारी और पेंशनर्स मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे महात्मा गांधी स्टेडियम पर एकत्र हुए। भारी संख्या में रैली में शामिल शिक्षकों और कर्मचारियों ने बाइक रैली निकाली। महात्मा गांधी स्टेडियम से शुरू हुई बाइक रैली जौहर अली मार्ग से होते हुए गांधी समाधि पहुंची। यहां से स्टार चौराहा, आवास विकास मोड़ होते हुए हाइवे पर आंबेडकर पार्क पहुंचे। यहां से वापस जौहर अली मार्ग होते हुए कलक्ट्रेेट पहुंचेे। कलक्ट्रेट में नारेबाजी की गई।
जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान और प्रधान महासचिव नितिन राज ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारी, शिक्षकों तथा अधिकारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल नहीं की जा रही है। कार्मिक संगठनों और शिक्षकों की तमाम समस्याएं लंबित पड़ी हैं। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि अगर शिक्षकों, कर्मचारियों, अधिकारियों और पेंशनर्स की समस्याएं हल नहीं की गई और पुरानी पेंशन लागू न की गई तो 28 अक्तूबर से प्रदेशभर के कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारियों द्वारा जिलों में वृहद धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद 30 नवंबर को राज्य स्तरीय विशाल रैली लखनऊ में आहूत की जाएगी। जिसमें कर्मचारी, शिक्षक पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली एवं अपनी मांगों के समर्थन में अपनी सहभागिता देंगे। इस दौरान पवन कुमार, सुनील कुमार पंवार, चरन सिंह दिवाकर ऋतु गुप्ता, मोहम्मद परवेज, नरेंद्र सक्सेना, मुराद अली, नीरज सिंह, सुभाष राठौर, प्रेम सिंह लोधी आदि मौजूद रहे।