{"_id":"57e03ee94f1c1bde40a82317","slug":"teacher-s-association-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक संघ चुनाव में चले लात-घूंसे, तमंचे लहराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक संघ चुनाव में चले लात-घूंसे, तमंचे लहराए
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Tue, 20 Sep 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
रामपुर डायट में शिक्षक संघ के चुनाव के दौरान हाथापाई करते शिक्षक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का चुनाव फिर दागदार हो गया। दिनभर हंगामे के बीच मतदान के बाद जब परिणाम घोषित हुए तो बवाल हो गया। अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षक आपस में भिड़ गए। जमकर लात घूंसे और कुर्सियां चलीं। अफरा तफरी मच गई। डायट का मैदान दंगल में तब्दील हो गया। शिक्षक नेता के भाई समेत तीन शिक्षकों के चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट कर रहे शिक्षकों को खदेड़ा। इस मामले में चार शिक्षकों को नामजद करते हुए सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी गई है।
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी का चुनाव सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में कराया गया। चुनाव में दो पैनल उतरे थे। दोनों पैनलों के शिक्षकों के बीच तनातनी के माहौल के बीच परिणाम घोषित कर दिए गए। परिणाम घोषित होते ही महामंत्री पद के प्रत्याशी सरफराज अहमद व उनके समर्थकों का पारा चढ़ गया। महज दो वोट से चुनाव हारने के बाद चुनाव में धांधली का आरोप लगाया जाने लगा।
विज्ञापन
परिणाम घोषित होते ही एक ओर जहां नए अध्यक्ष डा.राजवीर सिंह और महामंत्री कमर इस्हाक के समर्थक जश्न मनाने में जुटे थे, वहीं दूसरे पक्ष के शिक्षकों ने हमला बोल दिया। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष डा.राजवीर सिंह पर हमला बोला गया, लेकिन उनके शिक्षक भाई जसवंत सिंह बीच में आ गए। जसवंत की अंगुली चोटिल हो गई। जमकर लात घूंसे चले और कुर्सियां फेंकी गईं। आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने तमंचे भी तान लिए। माहौल बिगड़ता देख पुलिस भी एक्शन में आ गई।
विज्ञापन
पुलिस ने यहां हंगामा कर रहे शिक्षकों को डायट से बाहर कर दिया। काफी देर तक हंगामा होने के बाद शिक्षक और समर्थक यहां से गायब हो गए। इसके बाद घटना में घायल शिक्षक जसवंत को लेकर शिक्षकों ने एसपी से मुलाकात की, जिसके बाद एसपी के आदेश पर सिविल लाइंस थाने