{"_id":"6a234234979ae7333307f594","slug":"target-of-planting-458-lakh-saplings-in-the-district-rampur-news-c-15-1-mbd1058-918363-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: जिले में 4.58 लाख पौधरोपण का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: जिले में 4.58 लाख पौधरोपण का लक्ष्य
Sat, 06 Jun 2026 03:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रामपुर जनपद में एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू हुआ है। जिले में 4.58 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य रखा है। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में पौधरोपण कर इसका शुभारंभ किया।
मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि यह अभियान जनभागीदारी और पर्यावरण जागरूकता का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने नागरिकों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनका संरक्षण भी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। प्रत्येक नागरिक को अपने घर या आसपास कम से कम एक पौधा लगाना चाहिए।
इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी दी गई है। ग्राम्य विकास विभाग को सर्वाधिक 2 लाख 94 हजार पौधे लगाने हैं। कृषि, उद्यान, पंचायतीराज और नगर विकास विभागों को भी क्रमश 74 हजार, 49 हजार, 20 हजार और तीन हजार पौधे रोपने का लक्ष्य मिला है। वन विभाग की पौधशालाओं से निशुल्क पौधे उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
इस दौरान डीएम, एसपी सोमेंद्र मीणा, डीआईजी सीआरपीएफ पूर्ण सिंह धर्मशक्तू, सीडीओ गुलाब चंद्र सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।