{"_id":"586e9b1b4f1c1b3d08158380","slug":"tanda-route-two-hours-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेत लदा ट्रक पलटा, टांडा-दढ़ियाल मार्ग दो घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेत लदा ट्रक पलटा, टांडा-दढ़ियाल मार्ग दो घंटे जाम
अमर उजाला ब्यूरो / दढ़ियाल/रामपुर
Updated Fri, 06 Jan 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टांडा-दढ़ियाल की मार्ग की साइड फिलिंग न होने से बुधवार की रात कस्बे के तिराहे के पास एक बजरफुट लदा ट्रक पलट गया। सुबह क्रेन से ट्रक को सीधा करके हटाने के दौरान मार्ग पर करीब दो घंटे जाम लगा रहा। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
टांडा- दढ़ियाल मार्ग सौंदर्यीकरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन दढ़ियाल से टांडा के बीच कस्बे सहित कई स्थानों पर मार्ग के दोनों तरफ ठेकेदार ने मिट्टी से साइड फिलिंग नही कराई है। मार्ग निर्माण से सड़क की ऊंचाई जमीन से डेढ़ से दो फुट तक बढ़ गई है। जिससे सड़क से नीचे उतरने अथवा सड़क पर चढ़ने के दौरान आए दिन वाहन पलट रहे हैं। तीन दिन पूर्व चावल लदा ट्रक पलटा था। वुधवार की रात भी बाजपुर से टांडा की तरफ जा रहा बजरफुट लदा ट्रक दूसरे वाहन को साइड देने के प्रयास में सड़क से पहिया उतरने पर पलट गया।
विज्ञापन
गनीमत रही की घटना रात के समय होने के चलते कोई हादसा नहीं हुआ। गुरुवार तड़के क्रेन से ट्रक को सीधा करके हटाने में घंटों लग गए। इस दौरान मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। मार्ग की साइड फिलिंग न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। अख्तर नेता, असगर अली, सईद अहमद, राजेंद्र सिंह, सुदेश चौहान, अशोक कुमार, सीताराम, धर्मसिंह, जाकिर अली आदि ने लोकनिर्माण विभाग से मार्ग की साइड भरी जाने की मांग की है।
विज्ञापन