{"_id":"6234c2e2fbfbfe1ebc0c6128","slug":"tampering-with-home-minister-amit-shah-photo-report-filed-on-retired-soldier","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: गृह मंत्री अमित शाह की फोटो के साथ छेड़छाड़ करने पर रिटायर्ड फौजी पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: गृह मंत्री अमित शाह की फोटो के साथ छेड़छाड़ करने पर रिटायर्ड फौजी पर रिपोर्ट दर्ज
Sat, 19 Mar 2022 12:14 AM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहबाद।
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहबाद।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 19 Mar 2022 12:14 AM IST
सार
शाहबाद में अमित शाह की फोटो के साथ छेड़छाड़ करने और उसे वायरल करने के मामले में रिटायर्ड फौजी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की फोटो के साथ छेड़छाड़ करने और उसे वायरल करने के मामले में रिटायर्ड फौजी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शाहबाद क्षेत्र की ढकिया चौकी के ग्राम खंदेली गांव निवासी नरेंद्र कुमार उर्फ फौजी की सोशल मीडिया आईडी से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आपत्तिजनक फोटो 14 फरवरी को सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई थी। इस पोस्ट में पुलवामा अटैक को लेकर भी उपरोक्त व्यक्ति द्वारा टिप्पणी की गई थी।
विज्ञापन
रिटायर्ड फौजी द्वारा पुलवामा से संबंधित चार फोटो फेसबुक आइडी के माध्यम से सोशल मीडिया पर डाले गए थे। जिनमें एक फोटो देश के गृह मंत्री अमित शाह की थी। जिस फोटो में कालिख पोत दी गई थी। पोस्ट के बाद कुछ लोगों में आक्रोश पैदा हुआ और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शाहबाद कोतवाली में उपरोक्त रिटायर्ड फौजी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में एडिशनल एसपी डॉ.संसार सिंह ने बताया की केंद्रीय गृह मंत्री की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन