{"_id":"696e93e48096634c36062fa9","slug":"take-help-of-comedy-to-stay-stress-free-sanjay-mishra-rampur-news-c-282-1-smbd1025-162401-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनाव मुक्त रहने के लिए कॉमेडी का लें सहारा : संजय मिश्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनाव मुक्त रहने के लिए कॉमेडी का लें सहारा : संजय मिश्रा
Tue, 20 Jan 2026 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर पहुंचे अभिनेता, विकास और यादों को बताया खास
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर (रामपुर)। धारावाहिक ऑफिस-ऑफिस से पहचान बनाने वाले बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा ने कहा कि तनाव से भरे इस दौर में लोगों को कॉमेडी जरूर देखनी या सुननी चाहिए। इससे मानसिक शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मकता आती है।
संजय मिश्रा रविवार रात नगर के मोहल्ला भट्टी टोला निवासी आदिल मियां के आवास पर पहुंचे। उन्होंने मौजूद लोगों से संवाद करते हुए कहा कि बिलासपुर अब विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है और शहर पहले से अधिक खूबसूरत नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के लोगों से उनका गहरा रिश्ता है, जिसे वह कभी नहीं भूल सकते।
अभिनेता ने कहा कि आज हर व्यक्ति किसी न किसी तनाव से जूझ रहा है। ऐसे में कॉमेडी कार्यक्रम और फिल्में तनाव से राहत देने का बेहतर माध्यम हैं। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्मों की जानकारी देते हुए बताया कि गोलमाल-5, अजय देवगन के साथ धमाल, बद टू, प्रीतम प्यारे और कर्तव्य जल्द ही रिलीज होंगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम के बाद संजय मिश्रा मुंबई के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर डॉ. जावेद अली, साकिब मियां, मेराज खां सहित अन्य लोग मौजूद रहे।