फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   swine flu ward in district hospital

स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट जारी, जिला अस्पताल में बना वार्ड

Wed, 17 Feb 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Wed, 17 Feb 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
swine flu ward in district hospital
स्वाइन फ्लू को लेकर शासन ने अलर्ट जारी करते हुए जिला मुख्यालय पर गाइडलाइन भेजी हैं। इसमें स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं। नियंत्रण कक्ष की स्थापना के बारे में कहा गया है। सभी जिला अस्पतालों में स्वाइन फ्लू वार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



इसके बाद स्वाइन फ्लू को लेकर जिला अस्पताल में वार्ड बना दिया गया है। उपचार में प्रयोग होने वाली दवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है। जिले में स्वाइन फ्लू की दस्तक हो चुकी है और आसपास के जिलों में भी इसका प्रकोप बढ़ रहा है। मिलक में एक महिला की मौत के साथ ही बरेली में भी करीब आधा दर्जन संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन



शासन ने स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ने पर अलर्ट करते हुए गाइडलाइन जारी की है। प्रदेश के 11 जिलों में 52 संक्रमितों के सामने आने की पुष्टि की गई है। संयुक्त निदेशक संक्रामक रोग की ओर से स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू वार्ड बनाया गया है। वैक्सीनेशन करने, उपचार में प्रयोग होने वाली दवा टेमीफ्लू की उपलब्धता, एंबुलेंस की व्यवस्था करने के साथ ही रेपिड रिस्पांस टीम के गठन और नियंत्रण कक्ष की स्थापना के लिए कहा गया है। सभी सीएचसी-पीएचसी प्रभारियों को अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed