फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Swar of Rampur molested girl who went to clinic News in Hindi

महिला मरीज की आपबीती: झोलाछाप ने देखा और क्लीनिक का गिरा दिया शटर, फिर करने लगा ऐसी हरकत... डर से निकल गई चीख

Mon, 14 Nov 2022 10:00 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मसवासी (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, मसवासी (रामपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 14 Nov 2022 10:00 PM IST
सार

युवती के मुताबिक वह दवा लेने के लिए गांव के ही एक झोलाछाप के क्लीनिक पर गई थी। उस समय झोलाछाप अकेला था। आरोप है कि युवती को अकेला देखकर उसने अपने क्लीनिक का शटर गिरा दिया और छेड़खानी शुरू कर दी।

विज्ञापन
Swar of Rampur molested girl who went to clinic News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रामपुर की स्वार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में झोलाछाप ने दवा लेने आई युवती के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। युवती के शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को लोगों से बचाकर सीएचसी में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

मामला क्षेत्र के एक गांव का है। गांव की एक युवती रविवार की देर शाम लगभग आठ बजे दवा लेने के लिए गांव के ही एक झोलाछाप के क्लीनिक पर गई थी। उस समय झोलाछाप अकेला था। आरोप है कि युवती को अकेला देखकर उसने अपने क्लीनिक का शटर गिरा दिया और छेड़खानी शुरू कर दी। युवती झोलाछाप के दुर्व्यवहार से घबरा गई ओर उसने चीख-पुकार शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्लीनिक के आसपास लोग थे जब उन्होंने चीखों सुनी तब वह आ गए और क्लीनिक का शटर खुलवाकर आरोपी की धुनाई शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी का सिर भी फट गया, जिससे वह लहुलुहान हो गया। इसी दौरान किसी ने डायल 112 पर कॉल कर दी, जिसके चलते कुछ ही देर में पुलिस भी आ गई।

विज्ञापन

ग्रामीणों और पुलिस ने युवती को तो उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया, लेकिन घायल चिकित्सक को स्वार अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के बजाय माफी मंगवाकर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया। पुलिस का कहना है कि घटना की तहरीर नहीं मिली हैं, जिसके चलते कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed