{"_id":"6202c1e74287b65dc36cc75d","slug":"surrender-in-court-rampur-news-mbd418344434","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड सभासद के जेठ ने कोर्ट में किया सरेंडर, गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड सभासद के जेठ ने कोर्ट में किया सरेंडर, गए जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। नगर पालिका के एक ठेका सफाई कर्मी ने एक वार्ड सभासद के जेठ पर गाली-गलौज और जाति सूचक शब्द बोलने के आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में वार्ड सभासद के जेठ ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है।
नगर पालिका में सफाई कर्मी मोहित ने गंज पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वो नगर पालिका में ठेका सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात है। इस समय हुनर हाट में रात्रि कालीन सफाई अभियान के अंतर्गत कार्यरत है। आरोप लगाया था कि 11 जनवरी की देर रात को वार्ड 23 की सभासद के जेठ मुराद कलीम ने फोन किया और गाली-गलौज करने लगे थे। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया था। इसको लेकर एक कॉल रिकार्डिंग का ऑडियो भी वायरल हो गई थी। जिसमें ठेका सफाई कर्मी के साथ नगर पालिका के एक अधिकारी के लिए भी अपशब्दों का प्रयोग किया गया था। बाद में सफाई कर्मी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने सफाई कर्मी की तहरीर के आधार पर वार्ड सभासद के जेठ मुराद कलीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इसके बाद पुलिस लगातार गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही थी। वहीं, मंगलवार को वार्ड सभासद के जेठ मुराद कलीम ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जिसके बाद कोर्ट ने आदेश देते हुए जेल भेज दिया है। गंज थाना प्रभारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि मंगलवार को मुराद कलीम ने कोर्ट में सरेंडर किया था। कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।