{"_id":"67914e68e7541c9e800989d0","slug":"surendra-sagar-joins-sp-after-leaving-bsp-rampur-news-c-282-1-rmp1004-138344-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बसपा से बाहर होने के बाद सपा में शामिल हुए सुरेंद्र सागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बसपा से बाहर होने के बाद सपा में शामिल हुए सुरेंद्र सागर
Thu, 23 Jan 2025 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। करीब 30 साल से भी ज्यादा बसपा का हिस्सा रहे पूर्व दर्जा मंत्री और पांच बार के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सागर बुधवार को सपा में शामिल हो गए। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सपा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से इसकी जानकारी भी साझा की है। उनको पिछले दिनों बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी से बर्खास्त कर दिया था।
पिछले दिनों बसपा के दो बड़े नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया था। इसमें पूर्व दर्जा मंत्री सुरेंद्र सागर व जिलाध्यक्ष प्रमोद सागर शामिल थे। हालांकि बाद में प्रमोद सागर को फिर से पार्टी में जोड़ लिया गया था, लेकिन सुरेंद्र सागर की वापसी नहीं हुई। सपा के विधायक की बेटी से अपने बेटे की शादी करने के बाद उनको पार्टी से बाहर निकालने की प्रमुख वजह भी मानी गई थी। अब सुरेंद्र सागर ने सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। बुधवार को लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में सुरेंद्र सागर पार्टी में शामिल हुए। चर्चा है कि इनके साथ ही कई अन्य बसपा नेता भी सपा में शामिल हुए । वैसे सागर 1995 से बसपा में थे। वह बसपा सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री भी रह चुके हैं। उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी तथा शाहबाद सीट और फिर मिलक सुरक्षित क्षेत्र से प्रत्याशी रह चुके हैं। उनके साथ मौलाना फुरकान राजा, नावेद हुसैन कुरैशी, जीतेन्द्र बाबू सागर, अशोक सागर, रामबृक्ष पाल, सतीश दिवाकर, राकेश पला, रिजवान अली, डॉ. मकतूब अली, फिरासत अली, जगदीश पाल, नदीम अंसारी, अंकुर सागर तथा मनोज पाण्डेय ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।