{"_id":"62794cd47f74b13b5b31cc84","slug":"sunway-senior-secondary-school-defeated-ups-sanaiya-jatt-and-won-the-under-14-hockey-competition-rampur-news-mbd427451674","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने यूपीएस सनैया जट को हराकर जीती अंडर-14 हॉकी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने यूपीएस सनैया जट को हराकर जीती अंडर-14 हॉकी प्रतियोगिता
विज्ञापन

सीओ ने विजेता और उप विजेता टीमों को बांटे पुरस्कार
रामपुर। जिला स्तरीय अंडर-14 हॉकी प्रतियोगिता में सनवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल ए ने यूपीएस सनैया जट की टीम को हराकर प्रतियोगिता जीत ली। विजेता और उपविजेता टीमों को सीओ पुलिस लाइन रवि खोखर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
सोमवार को शहीदे आजम स्पोटर्स स्टेडियम बमनपुरी में हुई प्रतियोगिता का फाइनल मैच सनवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल ए ने यूपीएस सनैया जट के बीच खेला गया। जिसमें सनवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल ए ने यूपीएस सनैया जट को 2-0 से हराकर प्रतियोगिता जीत ली।
प्रतियोगिता में पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। पहले क्वार्टर फाइनल मैच में अर्बन स्कूल ने रामपुर हॉकी क्लब को 3 -2 से हराया। दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में स्टेडियम बी की टीम ने आइडेंटिटी स्कूल को 2 -1 से हराया। तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में सनवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल ए ने सनवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल बी को 2-1 से पराजित किया। जबकि, चौथे क्वार्टर फाइनल मैच में यूपीएस सनैया जट ने चैंपियन क्लब को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
पहला सेमीफाइनल सनवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल ए और स्टेडियम बी के मध्य खेला गया। दोनों टीमों के बीच मध्यांतर तक स्कोर शून्य पर रहा। मैच के अंतिम क्षण में अली हसन ने गोल करके अपनी सनवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल ए टीम को फाइनल में प्रवेश दिलाया। दूसरा सेमीफाइनल मैच अर्बन स्कूल व यूपीएस सनैया जट के बीच खेला गया। जिसमें सनैया जट की टीम ने अर्बन स्कूल को 2-1 हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में सनवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल ए ने यूपीएस सनैया जट को 2-0 से हराकर प्रतियोगिता जीत ली। विजेता व उपविजेता टीमों को सीओ लाइन रवि खोखर के पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार सिंह, इमरान उर रहमान, मुख्तयार अली, राकेश कुशवाहा, जफर, विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।