फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   summer camp

समर कैंप में बच्चों ने की मौज-मस्ती

Sun, 22 May 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sun, 22 May 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
summer camp
समरकैंप में डांस की मस्ती में झूमते बच्चे ।

विज्ञापन
 स्कूलों में चल रहे समर कैंप में बच्चे खूब मौज-मस्ती कर रहे हैं। अलग-अलग स्कूलों में चल रहे समर कैंपों में शनिवार को भी बच्चों ने खेल व अन्य गतिविधियों में प्रतिभाग कर आनंद उठाया।

किड्जी खंडेलवाल पब्लिक स्कूल में छठे दिन भी समर कैंप का आयोजन किया गया। समर कैंप में बच्चों को स्केटिंग और म्यूरल पेंटिंग आदि का प्रशिक्षण दिया गया। बच्चों को स्केटिंग के बेसिक बताए गए। इसके बाद अलग-अलग ग्रुप में म्यूरल पेंटिंग के माध्यम से सजावट की जानकारी दी गई। जिसमें नव्या, अभिमन्यु, सुप्रिया, एंजिल, एरिका, पाखी, नजीबउद्दीन, आरवी, वैभवी, कुशाग्र व सुप्रभा को बढ़िया पेंटिंग के लिए पुरस्कृत भी किया गया। कैंप आयोजन में नेहा जैन खंडेलवाल, अंजना जैन, निदा मसूद, अलीना, समीरा, मनिका, निशरा, प्रियांशी, सना व सामिया ने सहयोग किया। 
विज्ञापन

जागो इंडिया द्वारा सेंट एंथनी स्कूल में समर वेकेशन वर्कशॉप का आयोजन दूसरे दिन भी किया गया। जिसमें विजय वर्मा द्वारा शिक्षक-शिक्षिकाओं को कम्युनिटी डेवलपमेंट के बारे में जानकारी दी गई। वर्कशॉप में ललित शर्मा, प्रिया श्रीवास्तव, अंजू रानी, फरहाना, जुनिता जकी, दीपिका, निशि शर्मा, सादिका,   प्राची, प्रोमिला, गुंजन, ममता रानी,  संगीता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed