फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sufficient oxygen in rampur

रामपुर में पर्याप्त ऑक्सीजन, बेवजह भंडारण पर अधिकारियों की नजर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
sufficient oxygen in rampur
रामपुर। कोरोना के बढ़ते कहर के बीच ऑक्सीजन की मांग और खपत तेजी से बढ़ गई है। इस बीच कई जनपदों में ऑक्सीजन को लेकर मारामारी मची है लेकिन, अपने जनपद में ऑक्सीजन को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। जनपद में आवश्यकता के सापेक्ष अतिरिक्त ऑक्सीजन की उपलब्धता है। साथ ही ऑक्सीजन का बेवजह भंडारण न हो इस पर भी अधिकारियों की नजर है।
विज्ञापन

इन दिनों ऑक्सीजन सिलेंडर को लेकर मारामारी मची हुई है। ऐसे में होम आइसोलेशन से लेकर कई अन्य लोगों द्वारा बिना आवश्यकता के भी ऑक्सीजन सिलिंडर को अपने पास रखा जा रहा है। ऐसे लोगों पर अब औषधि विभाग और प्रशासन ने नजर रखनी शुरू कर दी है। वहीं सरकारी अस्पतालों और आवश्यकतानुसार निजी अस्पतालों को ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति दी जा रही है। जिला औषधि निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि इस वक्त जिले में पांच टन ऑक्सीजन की मांग है, जिसके सापेक्ष जिले में साढ़े पांच टन ऑक्सीजन उपलब्ध है। जिले में ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए दो एजेंसियों को पंजीकृत किया गया है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में भी ऑक्सीजन की कोई कमी न हो इसके लिए जिलाधिकारी महोदय की ओर से उत्तराखंड और मुरादाबाद से संपर्क किया जा रहा है। यहां से भी ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी। उत्तराखंड में रुद्रपुर से ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी। औषधि निरीक्षक ने बताया कि निजी अस्पतालों को भी आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। इसके लिए अस्पतालों से उनकी बेड क्षमता, ऑक्सीजन की आवश्यकता वाले मरीजों की संख्या की जानकारी लिखित में ली जा रही है। इसके बाद ही ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed