फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sub inspector suspend

अवैध ख्ानन में दरोगा सस्पेंड, 34 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 09 Oct 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ स्वार/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ स्वार/रामपुर Updated Sun, 09 Oct 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
sub inspector suspend
रामपुर में खुलेआम अवैध खनन लेकर जाती बैलगाड़ी।

विज्ञापन

कोसी में अवैध खनन की अमर उजाला खबरों में प्रकाशित खबरों पर आखिर प्रशासन ने भी मुहर लगा दी। सख्त एक्शन लेते हुए  जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी ने 34 अवैध खनन के धंधेबाजों को नामजद कर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रशासन की इस कार्रवाई से खनन के धंधेबाजों में हड़कंप मच गया है। शनिवार को कार्रवाई होने के बाद यह नदी किनारा छोड़कर भाग गए।  

इधर, एसपी ने अवैध खनन के मामले में मसवासी चौकी इंचार्ज रहे दरोगा धर्मवीर सिंह को सस्पेंड कर दिया है। जबकि इसी मामले में इंस्पेक्टर स्वार हरीश चंद्र जोशी के विरुद्ध जांच शुरू कराई गई है।
विज्ञापन



स्वार तहसील क्षेत्र स्थित कोसी से हो रहे अवैध खनन की खबरों को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद जिलाधिकारी अमित किशोर सहित पुलिस प्रशासन ने खनन के धंधेबाजों के खिलाफ अभियान चलाते हुए कोसी नदी से खनन कर ला रहे दर्जनों वाहनों को सीज कर दिया। जबकि उनके चालकों को जेल भेज दिया गया है। लगातार पुलिस प्रशासन द्वारा कोसी घाटों पर खनन को लेकर की जा रही छापामार कार्रवाई से खनन के धंधेबाजों में खलबली मची हुई है। लेकिन रात्रि में खनन के धंधेबाज गुपचुप तरीके से खनन के धंधे को अभी भी अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम गजेंद्र कुमार ने बताया कि खनन पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद पांडेय, कोतवाल हरीश चंद्र जोशी सहित चौकी मसवासी पुलिस को कोसी घाटों पर सतर्क निगरानी रख खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाये जाने के निर्देश दिए गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed