{"_id":"57f7f3534f1c1b6d5326fb85","slug":"students-fight","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी होते ही भिड़े दो कालेजों के छात्र, मारपीट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी होते ही भिड़े दो कालेजों के छात्र, मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sat, 08 Oct 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में शुक्रवार को सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों के झगड़े में एक छात्र की फटी पेंट और दूसरी ओर लड़ते छात्र।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्कूल की छुट्टी होने के बाद दोनों कालेज के छात्र आपस में भिड़ गए। इस दौरान वहां पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। पुलिस भी पहुंच गई और आसपास के लोगों से मिलकर छात्रों को शांत कराया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के कोसी मंदिर के पास स्थित दो कालेज हैं। बताया जाता है कि दोपहर के समय दोनों कालेजों की छुट्टी होने के बाद छात्र अपने अपने घरों को जा रहे थे। इसी बीच दोनों स्कूलों के छात्रों का ट्यूशन के शिक्षक को बुराभला कहने को लेकर विवाद हो गया था। जहां विवाद बढ़ने पर स्कूल के छात्र आपस में भिड़ गए। जिससे दोनों स्कूलों के छात्रों में सड़क पर मारपीट शुरू हो गई। जिससे वहां पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
विज्ञापन
आसपास लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। गांधी समाधि के पास ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी भी पहुंच गए। बाद में छात्रों को डांटकर भगाया तब कहीं छात्र शांत हुए। उसके बाद छात्र अपने अपने घर चले गए।
विज्ञापन