{"_id":"574de3944f1c1b0e76109ae9","slug":"strikeof-homeguards","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्डों की हड़ताल आज से, विभाग सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्डों की हड़ताल आज से, विभाग सख्त
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Wed, 01 Jun 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिपाहियों के समान वेतन देने की मांग को लेकर होमगार्ड बुधवार से सामूहिक कार्य बहिष्कार पर जाएंगे। इस बीच होमगार्ड विभाग ने हड़ताल पर जाने वाले होमगार्डों को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि जो भी होमगार्ड डयूटी छोड़कर काम पर जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सिपाहियों के समान वेतन देने की मांग को लेकर प्रदेश भर के होमगार्डो ने बुधवार से आठ दिन की हड़ताल का एलान किया है। होमगार्डों ने कहा है कि इस दौरान वह लखनऊ में होमगार्ड मुख्यालय का घेराव कर करेंगे। सात दिन के धरने के बाद आठ जून को मुख्यालय का घिराव होगा।
इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के होमगार्ड हिस्सा लेंगे। होमगार्ड अवैतनिक एसोसिएशन की ओर से सभी होमगार्डों को इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए लखनऊ बुलाया गया है। हड़ताल को लेकर होमगार्ड विभाग अब सख्त होता दिख रहा है।
विज्ञापन
जिला कमाडेंट की ओर से इस संबंध में सभी होमगार्डों को चेतावनी जारी की गई है कि कोई भी होमगार्ड इस हड़ताल में शामिल न हो। यदि कोई होमगार्ड डयूटी छोड़कर आंदोलन में शामिल होता है तो उसको गैर हाजिर दिखाया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने होमगार्ड से संयम बरतने को कहा।