फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   strike of pharmasists postphoned

फार्मासिस्टों ने प्रदेश स्तर पर वार्ता के बाद स्थगित का पूर्ण कार्य बहिष्कार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
strike of pharmasists postphoned
रामपुर। शासन से वार्ता के बाद डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का आंदोलन स्थगित हो गया। इसके बाद सभी फार्मासिस्ट शुक्रवार को काम पर वापस आ गए।
विज्ञापन

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला मंत्री हरीश धोनी ने बताया कि अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, सचिव, महानिदेशक एवं शासन के अन्य अधिकारियों के साथ प्रांतीय अध्यक्ष संदीप बडोला के नेतृत्व में प्रदेश के पदाधिकारियों द्वारा अपनी मांगों के संबंध में विस्तार से वार्ता हुई थी। इसमें मुख्य रूप से वेतन विसंगति के मुद्दे पर मुख्य सचिव कमेटी बैठक में निर्णय लिया जाएगा। पदनाम परिवर्तन, संवर्ग का पुनर्गठन ब्रिज कोर्स, न्यूनतम योग्यता परिवर्तन पदों के मानक में संशोधन कर नए पदों का सृजन, सर्जिकल स्टोर का चार्ज, चीफ फार्मासिस्ट एवं प्रभारी अधिकारी फार्मेसी की पदोन्नति किए जाने का निर्णय लिया गया हैं। इसके बाद बुधवार देर रात शासन एवं महानिदेशालय द्वारा की गई अपील को देखते हुए प्रांतीय पदाधिकारी की राय के उपरांत आगामी आंदोलन के कार्यक्रम को स्थगित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed