फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   strike of lakhpal

लखनऊ में लाठीचार्ज पर भड़के लेखपाल

Fri, 02 Sep 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Fri, 02 Sep 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
strike of lakhpal
रामपुर में गुरुवार को अंबेडकर पार्क में धरना देते लेखपाल।

विज्ञापन

    विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताली कर्मियों पर लाठीचार्ज करने पर लेखपालों का गुस्सा भड़क गया है। लेखपालों ने लखनऊ प्रशासन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव जारी करते हुए छह सितंबर तक बेमियादी हड़ताल को जारी रखने की घोषणा की है। इस दौरान कई कार्यक्रमों के आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। 

विभिन्न  मांगों को लेकर प्रदेश भर में  लेखपालों ने  पिछले दिनों कई दिन तक हड़ताल की थी। हड़ताली लेखपालों ने लखनऊ में प्रदर्शन किया,जहां पर उन पर लाठीचार्ज कर दिया गया,जिससे गुस्सा कायम है। साथ ही शासन ने उनकी मांगों को भी नहीं मना है। फिलहाल लेखपालों ने छह सितंबर तक फिर से हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन


इसी क्रम में हड़ताली लेखपालों ने अंबेडकर पार्क पर अपना धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।   प्रांतीय  आह्वान पर शुरू  हुई लेखपालों  की हड़ताल में लेखपाल संघ के  बैनर तले  जुटे  लेखपालों ने  धरना देते हुए सरकार केखिलाफ जमकर नारेबाजी की।  इस  दौरान  धरने में वक्ताओं ने कहा कि  लेखपालों का उत्पीड़न  किया जा रहा है।  इसको  लेकर प्रदेश भर में  आंदोलन किया जा रहा है। तमाम समस्याओं को लेकर  सरकार  गंभीर नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि  लेखपाल  संवर्ग में उत्पन्न एपीसी की  विसंगतियों को  दूर किया जाए। साथ ही  लेखपाल  संवर्ग का पदनाम राजस्व उप  निरीक्षक की जाए  साथ ही इसकी शैक्षिक  योग्तया  स्नातक करते हुए वेतनमान  5200-20200 किया  जाए। इसके अलावा  उन्होंने  स्थानातंरण नीति में भी  संशोधन करने, लेखपालों  को लेपटाप उपलब्ध  कराने,  पुरानी पेंशन व्यवस्था  लागू करने की मांग की।  कहा कि उनकी मांगों  को पूरा  नहीं किया गया तो  आंदोलन किया जाएगा।


घोषणा की गई कि छह सितंबर तक हड़ताल रहेगी। इस दौरान पांच सितंबर को मशाल जुलूस निकाला जाएगा साथ ही छह सितंबर को बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया जाएगा। इस दौरान हर रोज सीएम को ज्ञापन भी भेजा जाएगा।जिलाध्यक्ष  महीपाल सिंह सागर, जिला मंत्री  सत्येंद्र  प्रकाश शर्मा,  नदीम वाजिद, रशीद  अहमद, महीपाल सिंह लोधी,  सुशील कुमार  सक्सेना, सुनील कुमार शर्मा समेत अन्य  लेखपाल मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed