फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Strategy made to make Bharat Jodo Nyaya Yatra successful

Rampur News: भारत जाेड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने की रणनीति बनाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Strategy made to make Bharat Jodo Nyaya Yatra successful
रामपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर रविवार को पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई। एआईसीसी द्वारा नियुक्त रामपुर लोकसभा के कोऑर्डिनेटर पूर्व मंत्री हाजी इकराम कुरैशी ने कहा देश में कांग्रेस ही विकल्प है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाएंगे। इकराम कुरैशी ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह तैयार है, जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी। रामपुर कांग्रेस का किला रहा है जनता का विश्वास कांग्रेस के साथ है। राहुल गांधी जो कहते हैं वह करते हैं, पूरा देश देख रहा है। सांप्रदायिक ताकतों से केवल राहुल गांधी लड़ रहे हैं। राहुल गांधी ने देश में मोहब्बत का पैगाम कोने-कोने तक पहुंचा दिया है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने गरीबों, पिछड़ों, अति पिछड़ों व वंचितों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती प्रदान की है।
विज्ञापन

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 24 फरवरी को मुरादाबाद पहुंचेगी। इसमें बड़ी संख्या में जिले से भी कांग्रेसी शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी और रामपुर से सांसद भी कांग्रेस का होगा। बैठक में रामपुर सीट पर कांग्रेस ने अपनी दावेदारी पेश की, लोकसभा प्रत्याशी को लेकर मंथन भी किया गया। प्रत्याशियों की रिपोर्ट जल्द ही हाईकमान को भेजने की बात कही गई। इस मौके पर पूर्व सांसद बेगम नूरबानो, पूर्व विधायक संजय कपूर, पूर्व विधायक अफरोज अली खान, शहर अध्यक्ष नोमान खान, पूर्व प्रदेश महासचिव अरशद गुड्डू, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आरिफ अल्वी, मुशाहिद चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------
इनसेट
टिकट के लिए दो नेताओं ने किया दावा
कांग्रेस की बैठक में पूर्व सांसद बेगम नूरबानो और कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा उर्फ निक्कू पंडित ने रामपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी के लिए आवेदन सौंपा। दोनों नेताओं ने टिकट की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed