फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   stetement of media incharge of azajm kha sent to akhilesh

सपा नेता आजम खां के मीडिया प्रभारी के बयान को लेकर पार्टी हाईकमान को दी जानकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
stetement of media incharge of azajm kha sent to akhilesh
रामपुर। सपा नेता आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू के बयान और कार्यकर्ताओं की नाराजगी को लेकर सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने पार्टी हाईकमान को जानकारी दे दी है। उन्होंने कहा है कि यह बात सही है कि पार्टी को आजम खां की आवाज जिस तरह से उठानी चाहिए थी, वैसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

रविवार को सपा कार्यालय पर बैठक हुई थी, जिसमें सपा नेता आजम खां के मीडिया प्रभारी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपना और कार्यकर्ताओं का दर्द सुनाया था। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर यहां तक कह दिया था कि उन्हें हमारे कपड़ों से बदबू आती है। सपा अध्यक्ष ने आजम खां का साथ उस स्तर पर नहीं दिया, जैसे कि देना चाहिए था। किसी भी सदन में आजम खां की बात तक नहीं उठाई। जिसके बाद सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने आजम खां के मीडिया प्रभारी और कार्यकर्ताओं की पीड़ा के बारे में सपा अध्यक्ष को पूरी जानकारी दे दी है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में उन सभी चीजों को शामिल किया है, जो बीते कुछ समय में आजम खां के साथ घटित हुआ है। फिर चाहें आजम खां के दो साल से अधिक समय से जेल में बंद होने की बात हो या फिर उनकी आवाज को मुकम्मल मंच तक उठाने की बात हो। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल का कहना है कि पार्टी की गतिविधियों और कार्यकर्ताओं के रोष को लेकर सपा अध्यक्ष को रिपोर्ट भेज दी है। हालांकि, अंतिम फैसला आजम खां का ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed