{"_id":"6a3d8dc5aa34eb913a067e1f","slug":"state-commissioner-hears-grievances-of-persons-with-disabilities-at-mobile-court-rampur-news-c-15-1-mbd1058-933244-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मोबाइल कोर्ट में राज्य आयुक्त ने सुनीं दिव्यांगजनों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मोबाइल कोर्ट में राज्य आयुक्त ने सुनीं दिव्यांगजनों की समस्याएं
विज्ञापन
रामपुर। संत शिरोमणि रविदास सर्किट हाउस में बृहस्पतिवार को दिव्यांगजनों की समस्याओं के निस्तारण के लिए मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया। राज्य आयुक्त दिव्यांगजन प्रो. हिमांशु शेखर झा ने जनसुनवाई कर शिकायतें सुनीं।
जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 43 दिव्यांगजनों और उनके परिजनों ने अपनी समस्याएं रखीं। शिकायतों में राशन कार्ड, आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, दिव्यांगजन पेंशन, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, सहायक उपकरण तथा मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने से संबंधित मामले प्रमुख रहे।
राज्य आयुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को नियमित रूप से कार्यालय में बैठकर समस्याएं सुनने और उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
इस अवसर पर परियोजना निदेशक हरिश्चंद्र प्रजापति, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी गौरव खड़ायत, जिला समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी तथा जिला पूर्ति अधिकारी पूरन सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।