फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sri ganesh pooja in rampur

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ

Mon, 21 Sep 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Mon, 21 Sep 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
sri ganesh pooja in rampur
गणपति बप्पा के जयकारे के बीच उड़ता गुलाल। भजनों पर झूमते भक्त। नृत्य करती शिव-पार्वती की झांकी। शहर की फिजा में अपना रंग घोलता महाराष्ट्र से आया बैंड। ऐसे ही माहौल में मराठा एसोसिएशन एवं श्री गणेश मराठा मंडल ने शोभायात्रा निकाल कर गणपति विसर्जन किया।
विज्ञापन



शोभायात्रा की शुरुआत उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने नारियल फोड़कर की। मिस्टनगंज स्थित मत्तनलाल धर्मशाला से शुरू हुई नसरुल्ला खां बाजार, सर्राफा बाजार से गांधी समाधि तक पहुंची। भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे लगाते हुए प्रतिमा विसर्जन किया।
विज्ञापन



शोभायात्रा के दौरान बज रहे भगवान गणेश के भजनों पर भक्त जमकर झूमे। गुलाल उड़ाकर हर्षोल्लास के साथ गणपति भगवान के जयकारे लगाए। शोभायात्रा में भगवान शिव के तांडव नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। जगह-जगह भक्तों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। मंत्रोच्चारण के साथ गणपति का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, श्री अष्ट विनायक युवा सेवा समित की ओर से रजा टैक्सटाइल कालोनी में आयोजित किए जा रहे गणेश महोत्सव में भी सोमवार को श्रद्धालुओं ने गणपति महाराज की शोभायात्रा निकालकर विसर्जन किया। शोभायात्रा की शुरुआत रजा टैक्सटाइल कालोनी से की गई।



इसके बाद शिव विहार, विष्णु विहार, आगापुर होते हुए बाइपास पर पहुंची। यहां से वाहन की ओर से गणपति बप्पा की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ब्रजघाट ले जाया गया। इस दौरान बच्चों द्वारा डांडिया किया गया और झांकियां भी सजाई गईं। इस दौरान अरुण, मुकेश, संतोष, मयंक, अजय शर्मा, पीयूष, पुनीत, प्रमोद, सुरेश ध्यानी, मोहित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed